फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के कई बड़े अफसरों के तबादले

Sat, 27 Feb 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वन विभाग में कई अधिकारियों के तबादले को मंजूरी दे दी। तबादला होने वालों अधिकारियों में डीएफओ स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनमें एचपीएफएस आरके आचार्य को आईसीएफआरई देहरादून में प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर डिविजनल फारेस्ट आफिसर अर्बन शिमला बनाया गया है।
विज्ञापन


चेतन सिंह ठाकुर को डिविजनल मैनेजर एफपीएसएफडीसी धर्मशाला से डीएफओ वर्किंग प्लान व सुंदर सिंह को एसीएफ वन्यजीव हमीरपुर से डिप्टी डायरेक्टर एफटीआई सुंदर नगर बनाया गया है। वहीं, चंदू लाल, बंसी लाल को डीएफओ रोहड़ू, मृत्युंजय माधव को डीएफओ चौपाल, पटिल नितिन कुडलिक को डीएफओ रामपुर तैनात किया गया है।

अमित शर्मा को डीएफओ रामपुर से डीडब्ल्यूडीओ एचपीएमएचडब्ल्यूडीपी धर्मशाला, चमन लाल को डीएफओ प्लाइंग स्क्वायड (उत्तर) बिलासपुर और अश्विनी कुमार वर्मा को डीएफओ चोपाल से डीएम एचएसटीडीसी बद्दी लगाया गया है। शुक्रवार को प्रमुख सचिव वन आरडी धीमान ने तबादला सूची जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें