रेलवे ने कालका-शिमला के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों की सैनिटाइजेशन शुरू कर दी है। इसके अलावा रेलवे के अंबाला मंडल ने गुरुवार से सभी स्टेशनों में 15 अप्रैल तक प्लेटफार्म टिकट 10 से बढ़ाकर 50 रुपये करने का निर्णय लिया है, ताकि स्टेशनों में भीड़ न हो। धर्मपुर रेलवे सेफ्टी स्कूल में क्वारंटाइन बेड की व्यवस्था की जा रही है।