सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में देर देर रात एक निजी कॉलेज के प्रशिक्षु ने अपने साथ की लड़की प्रशिक्षु के घर पर हमला कर उसकी दादी का मर्डर कर दिया। इस घटना में युवती बाल बाल बची है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए जिन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को साथ लगते घर में लेंटर पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
युवक और युवती एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। सूचना मिलने पर डीएसपी सुंदर नगर तथा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे औकर उन्होंने जांच शुरू कर दी है। युवक को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। घायल दादी को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया था जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बीच बाजार में हुई इस घटना पर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी का कहना है कि युवती ने उस पर नशे के आरोप लगाए थे। उसके घर पर पुलिस भेजी थी जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी झारखंड का रहने वाला है