फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु कंडक्टरों की हड़ताल खत्म, परिवहन मंत्री ने किया ये एलान

Wed, 09 May 2018 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी बसों में सेवाएं दे रहे प्रशिक्षु कंडक्टरों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार दो महीने के भीतर प्रशिक्षु कंडक्टरों के लिए सार्थक नीति बनाएगी।

विज्ञापन


इससे जहां प्रशिक्षित परिचालकों को रोजगार मिलेगा, वहीं परिवहन निगम को भी प्रशिक्षित परिचालक मिलेंगे। परिवहन मंत्री ने यह जानकारी आईजीएमसी में प्रशिक्षु कंडक्टर की हड़ताल को समाप्त करने के दौरान दी।

मंत्री के आश्वासन के चलते प्रशिक्षु कंडक्टरों ने बुधवार से ही बसों में अपनी सेवाएं देने की बात कही है। मंत्री ने आईजीएमसी में प्रशिक्षु परिचालकों को जूस पिलाकर 27 अप्रैल, 2018 से चली आ रही भूख हड़ताल को समाप्त किया।
विज्ञापन


स्थाई नीति की मांग को लेकर यह प्रशिक्षु कंडक्टर 21 अप्रैल, 2018 से हड़ताल पर थे। मंत्री ने कहा कि जयराम सरकार राज्य के युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित है।

विज्ञापन

परिचालकों के लिए प्रदेश सरकार निकट भविष्य में सार्थक नीति बनाएगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त परिचालकों के लिए प्रदेश सरकार निकट भविष्य में सार्थक नीति बनाएगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण अपना प्रशिक्षण पूरा न कर पाने वाले प्रशिक्षुओं को अपना प्रशिक्षण पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

हिमाचल में 2200 के करीब युवाओं ने कौशल विकास निगम के तहत एचआरटीसी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसमें 700 के करीब कंडक्टर बसों में सेवाएं दे रहे थे।

प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधि प्रदीप, रणजीत व लेख राज ने परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया तथा आश्वस्त किया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षु निगम के हित में ईमानदारी से कड़ी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें