फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ऊना में भाई-बहन की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 17 Jan 2020 11:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के जिला ऊना के अंतर्गत कुनेरन स्थित चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन के नजदीक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे उस समय हुआ जब चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर रेलगाड़ी संख्या 74991 अंबाला कैंट से दौलतपुर चौक आ रही थी। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक प्रवासी लोगों का एक समूह भंजाल गांव से रेलवे ट्रैक से होकर स्टेशन की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग दौलतपुर चौक से दिल्ली-हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से मुरादाबाद जाने के लिए स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इसी समूह में सगे भाई-बहन भी शामिल थे। वे अपनी मां और बुआ को स्टेशन पर छोड़ने जा रहे थे। इस बीच दोनों भाई-बहन ट्रेक पर चलने लगे और रात के अंधेरे में रेल की चपेट में आ गए।

इस हादसे में संतोष कुमार (20) और कविता कुमारी (2) निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने सूचना मिलने पर इस घटना की जानकारी रेलवे पुलिस ऊना को दी। इस पर जीआरपी ऊना से एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें