फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला हाईवे-305, लोगों को पैदल चलने से मिली राहत

Sat, 28 Jan 2023 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

आनी की तरफ से बस में जलोड़ी जोत पहुंच सकते हैं और उसके बाद फोर बाई फोर वाहन का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 जलोड़ी दर्रा पर बंजार की ओर से पहुंचे फोर बाई फोर वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाह्य सराज को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाले हाईवे-305 पर सवारियों को पैदल चलने से राहत मिल गई है। शनिवार को बंजार के घियागी से फोर बाई फोर वाहन जलोड़ी जोत पहुंच गए। आनी की तरफ से निगम की एक बस भी जलोड़ी जोत पर पहुंची। अब लोगों को पैदल चलने से राहत मिल गई है।

विज्ञापन


हालांकि हाईवे में बड़ानाला से लेकर जलोड़ी दर्रा तक अभी भी 40 से 60 सेंटीमीटर बर्फ की मोटी चादर बिछी है, मगर फोर बाई फोर वाहन इसमें आ जा रहे हैं। जलोड़ी दर्रा होकर सफर करने वाले लोगों को अब 10 से 15 किलोमीटर का पैदल सफर नहीं करना होगा। आनी की तरफ से बस में जलोड़ी जोत पहुंच सकते हैं और उसके बाद फोर बाई फोर वाहन का उपयोग कर सकते हैं।

मौसम ने शनिवार को फिर करवट बदली है। इससे जिला कुल्लू कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। कुल्लू-मनाली सैर सपाटे के लिए आए सैलानियों के साथ आम लोग भी होटलों और घरों में ही दुबके रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिला कुल्लू के साथ लाहौल में 31 जनवरी तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 29 और 30 जनवरी को येलो अलर्ट की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सासे (हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान) ने भी हिमालयन क्षेत्रों में हिमस्खलन को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। आए दिन लाहौल घाटी में हिमस्खलन और हिमखंड की घटनाएं सामने आई हैं। 24 और 25 जनवरी को सोलंगनाला से लेकर पूरी लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी हुई है। यही वजह है कि मनाली-केलांग मार्ग मात्र फोर बाई फोर वाहनों के लिए ही खुला है।

लाहौल घाटी में 150 से अधिक सड़कें बर्फ से लकदक हैं। जिला कुल्लू में कुल्लू-मलाणा सड़क समेत 10 मार्गों पर यातायात अवरुद्ध है। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल शर्मा ने कहा कि मौसम फिर से खराब रहेगा। उन्होंने सैलानियों और आम लोगों से मौसम को देखकर ही आवाजाही करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें