फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 गाड़ियों के चालान, आठ को पहुंचाया जंक यार्ड

विज्ञापन
शिमला में सड़क किनारे कई सालों से खड़ी गाड़ी को क्रेन की मदद से उठाकर ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बाद पुलिस ने वीरवार को सड़क किनारे कबाड़ बन चुकी आठ गाड़ियों को क्रेन की मदद से उठाकर जंक यार्ड पहुंचाया। इसके अतिरिक्त येलो लाइन से बाहर खड़ी करीब 600 गाड़ियों के चालान काटे। पुलिस ने यह कार्रवाई बेम्लोई, संजौली, ढली बाईपास और भट्टाकुफर में की गई। वहीं दूसरी तरफ शहर के लोगों में पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर में पार्किंग की सुविधा है नहीं, ऐसे में वह गाड़ियां कहां खड़ी करें।
विज्ञापन

अदालत ने अपने आदेशों में साफ किया है कि ऐसी गाड़ियां 48 घंटे के भीतर शहर से बाहर की जाएं। शहर की येलो पार्किंग में ऐसी कई गाड़ियां हैं जो महीनों से खड़ी हैं। शिमला पुलिस के सामने अब परेशानी यह है कि उनके पास जंक यार्ड में करीब 250 गाड़ियां पहले से ही मौजूद हैं और वहां अधिक गाड़ियां नहीं आ सकती क्योंकि जंक यार्ड में भी दोनों ओर गाड़ियां खड़ी हैं। इन गाड़ियों की नीलामी आठ अगस्त को पुलिस कर रही है। नीलामी में कितनी गाड़ियां वहां से निकलती है यह नीलामी के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि गाड़ियों की संख्या और जंक यार्ड में सीमित जगह होने की वजह से जिला प्रशासन से चार बीघा जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है ताकि ऐसी गाड़ियों को वहां रखा जाए और किसी को कोई परेशानी न हो। अदालत के आदेश के बाद शिमला पुलिस तीन क्रेनों के साथ सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की पहचान कर उन्हें जंक यार्ड पहुंचा रही है।
क्या कहता है पुलिस प्रशासन
डीएसपी ट्रैफिक कमल वर्मा ने कहा कि वीरवार को आठ गाड़ियों को जंक यार्ड पहुंचाया गया है और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले करीब छह सौ गाड़ियों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें