डोभी के सिंगल लेन पुल में लंबा जाम लगने से वाहनों में कैद होकर रह गए। वहां से निकले ही थे कि सोलह मील में कीचड़ के बीच कुछ लोगों ने दोनों ओर से लाइन लगाकर जाम लगा दिया। रही सही कसर वह रांगड़ी स्थित आलूग्रांउड के आगे पूरी हो गई।
करीब छह किलोमीटर तय करने को उन्हें तीन घंटे लग गए। हालांकि, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती की है, लेकिन मनाली की तरफ से पर्यटक वाहनों के आगे निकलने की दौड़ से हाइवे-तीन में तीन-तीन लाइनों में वाहनों को खड़ा कर जाम लग रहा है।
एएसपी कुल्लू राजकुमार चंदेल का कहना है कि पर्यटन सीजन में यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है लेकिन कुछ स्थानों पर फोरलेन का कार्य जारी रहने और कुछ टैक्सी चालक गलत तरीके से वाहनों को ओवरटेक कर समस्या को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मुस्तैद है।