हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के कंदरौर क्षेत्र में नाै साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में व्यापारियों और हिंदू संगठनों ने रोष रैली निकाली। व्यापारियों ने भी 12:00 बजे तक दुकानें बंद रखीं। कंदरौर क्षेत्र में दर्जी का काम करने वाले विशेष समुदाय के प्रवासी व्यक्ति पर पड़ोस में ही परिवार के साथ रहने वाली नाै साल की प्रवासी बच्ची के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
आरोपी को बिलासपुर महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उस पर पोक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को व्यापारियों और हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कंदरौर चौक से लेकर घुमाणी चौक तक नारेबाजी करते हुए रोष रैली निकाली। इस दौरान पुलिस बल और खुफिया एजेंसी के लोग भी मौजूद रहे।