फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षक मदन लाल शर्मा को मिला डॉ. राधाकृष्णन अवॉर्ड

विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला ज्योरा के मुख्याध्यापक मदन लाल शर्मा
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक पर बिलासपुर के ज्योरा स्कूल के मुख्याध्यापक मदन लाल शर्मा को सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मदन लाल शर्मा प्रवक्ता फिजिक्स के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इस अवॉर्ड में उन्हें अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी को एक-एक पौधा भी दिया गया।
चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट ने शैक्षिक उन्नयन को लेकर आयोजित सेमिनार में अपने नवाचार, राज्य सरकार की शिक्षण योजनाओं को 22 राज्यों से आए 101 शिक्षकों से साझा किया। समारोह में सभी शिक्षकों ने पीपीटी से अपने नवाचार भी बताए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें