फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहबाजारी बिठाए तो कारोबारी पर होगी कार्रवाई

Tue, 18 Nov 2014 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल शिमला ने शहर के कारोबारियों को दुकानों के आगे तहबाजारी न बिठाने की चेतावनी दी है। सोमवार को एसपी डीडब्ल्यू नेगी से मुलाकात के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा जो कारोबारी पैसा लेकर दुकानों के आगे अवैध कारोबारियों को बिठाने की अनुमति देगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने कहा कि अगर कारोबारी ऐसा करने में असमर्थ हैं तो वह दुकानों के भीतर स्थान मुहैया करवाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, महासचिव संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष डीपी पूरी, सह सचिव सर्बजीत सिंह बॉबी और कोषाध्यक्ष नितिन रोहल ने एसपी से लोअर बाजार और टनल में गश्त तेज करने की मांग की। कहा, लोअर बाजार और टनल में तहबाजारियों ने कब्जा कर लिया है।

सरकार के राजस्व को तहबाजारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन स्थानों से महिलाओं और युवतियों का गुजरना मुश्किल हो गया है। टनल में तो छेड़खानी के मामले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने लोअर बाजार में दुकानों के आगे अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। सहसचिव सर्बजीत सिंह बॉबी ने कहा कि संडे मार्केट से भी कारोबार प्रभावित हो रहा है।

सरकार को बिना कोई टैक्स चुकाए सामान बेचा जा रहा है। सरकार को हर तरह का टैक्स चुकाने वाले कारोबारियों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। तहबाजारियों और अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए।

इस अवसर पर कारोबारी करण नंदा, नीरज गोयल, अशोक कुकरेजा, परमजीत सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे। व्यापार मंडल ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक ने तहबाजारियों को जल्द हटाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें