फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टाउनहॉल कैफे संचालक ने चुकाया 38 लाख किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से संचालक नहीं दे रहा था किराया
विज्ञापन

एमसी ने कई बार जारी किए थे नोटिस, अब की अदायगी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के टाउनहॉल में चल रहे कैफे के संचालक ने बकाया किराया नगर निगम को अदा कर दिया है। कैफे संचालक की ओर से नगर निगम के खाते में हाल ही में 38 लाख रुपये जमा करवाए हैं। किराये की बकाया राशि जमा होने के बाद निगम ने राहत की सांस ली है।

शहर के मालरोड स्थित टाउन हॉल की निचली मंजिल में चल रहे कैफे का बकाया किराया काफी समय से लंबित था। नगर निगम इसको लेकर संचालक को कई बार नोटिस जारी कर चुका था। इसके अलावा अब निगम प्रबंधन ने सख्ती शुरू कर दी थी। कई बार नोटिस भी जारी किए थे। बावजूद भुगतान नहीं होने पर निगम ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी थी। ऐसे में अब कार्रवाई के डर से संचालक ने बकाया किराया जमा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यह राशि पुराने बकाया किराये के रूप में प्राप्त हुई है। हालांकि अभी करीब 38 लाख की और किस्त कैफे संचालक को देनी है। निगम प्रबंधन का कहना है कि यदि तय समय सीमा में शेष किराया जमा नहीं किया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टाउनहॉल कैफे शहर की प्रमुख संपत्तियों में शामिल है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि कैफे संचालक ने पुराना बकाया चुकाया है। शेष राशि को भी जल्द अदा करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें