राज्य सरकार ने सड़क से सटे हजारों भवन मालिकों को पार्किंग की ऊंचाई बढ़ाकर बड़ी राहत दी है। ये भवन मालिक अब 3.70 मीटर ऊंची पार्किंग बना सकेंगे। सरकार ने नियमों में संशोधन कर पार्किंग की ऊंचाई बढ़ाने को हरी झंडी दे दी है।
पहले भवन मालिकों को बॉटम बीम से 2.30 मीटर ऊंची पार्किंग बनाने का प्रावधान था। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (टीसीपी) की मानें तो पहले पार्किंग का साइज इसलिए कम था चूंकि लोगों के पास ऊंची गाड़ियां नहीं होती थीं। मारुति और अन्य गाड़ियां 2.30 मीटर में आसानी से आ जाती थीं।