फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी अटल टनल रोहतांग तक नहीं जा पाएंगे सैलानी, जानें वजह

Fri, 29 Jan 2021 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक आने की अनुमति दी है, लेकिन कुल्लू प्रशासन अभी सैलानियों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजेगा। अटल टनल के साउथ पोर्टल और धुंधी के बीच सासे की दो से तीन दिन तक हिमस्खलन की चेतावनी के बीच यह निर्णय लिया है। ऐसे में सैलानी अब फरवरी में ही अटल टनल पार कर सिस्सू तक जा सकेंगे। पिछले करीब तीन सप्ताह से पर्यटक सोलंगनाला से आगे नहीं जा पा रहे हैं। करीब 40 हजार से ज्यादा पर्यटक टनल देखने नहीं जा सके हैं। दक्षिण और उत्तर भारत से कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानियों की पहली प्राथमिकता अटल टनल को देखना है।

विज्ञापन


रोजाना सैकड़ों सैलानी दिल्ली और चंडीगढ़ से सोलंगनाला होकर टनल तक जाने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, बीआरओ ने अटल टनल से गुजरने वाला मनाली-सिस्सू मार्ग यातायात के लिए खोल दिया है, लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में हुई भारी बर्फबारी के कारण टनल के साउथ पोर्टल, धुंधी और सोलंगलाला में फंसे सैकड़ों सैलानियों के बाद कुल्लू पुलिस अलर्ट है। पिछले सप्ताह हुई ताजा बर्फबारी के बाद सासे ने मनाली के धुंधी और साउथ पोर्टल में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। इस कारण पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि सासे की चेतावनी के बाद अभी पर्यटकों के लिए सोलंगनाला से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। धुंधी से अटल टनल के साउथ पोर्टल के बीच पहाड़ी में बर्फ अधिक होने से हिमस्खलन का खतरा रहता है।

विज्ञापन

फोर बाई फोर वाहनों के लिए फिर खुली अटल टनल रोहतांग 

 तीन सप्ताह के लंबे अंतराल के बाद अटल टनल रोहतांग में कुछ चहल पहल देखने को मिली। शुक्रवार को एक दर्जन के करीब पर्यटक वाहनों को नॉर्थ पोर्टल की ओर छोड़ा गया। धुंधी के आसपास सड़क तंग और बर्फ होने से प्रशासन ने पर्यटकों को केवल फोर बाई फोर वाहनों से ही अटल टनल जाने की इजाजत दी। जबकि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने इसकी 27 जनवरी को ही अधिसूचना जारी कर दी थी। लेकिन कुल्लू प्रशासन ने सड़क ठीक न होने का हवाला देकर वाहनों को जाने की अनुमति प्रदान नहीं की थी।

छह जनवरी को भारी बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग बंद हो गई थी। अब मौसम साफ होते ही पर्यटकों को फोर बाई फोर वाहनों से अटल टनल पार करने का मौका मिला। डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने कहा कि पर्यटकों को अटल टनल की ओर जाने की अनुमति दे दी गई है। वहीं, एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि सड़क पर बर्फ  जमने से खतरा बना हुआ है। ऐसे में पर्यटकों को मात्र फोर बाई फोर वाहनों में ही जाने की अनुमति रहेगी। सुरक्षा को देखते हुए अन्य वाहनों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें