फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अगले माह रोहतांग दर्रे की बर्फीली वादियों को निहार सकेंगे सैलानी, बर्फ हटाने का कार्य जारी

Mon, 06 May 2024 11:21 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल स्पीति)

सार

लाहौल की तरफ से सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी की टीम रोहतांग दर्रा से 11 किमी पीछे डोलमा मोड़ पर बर्फ हटाने में जुटी है। 
विज्ञापन
रोहतांग दर्रे की बर्फीली वादियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समुद्रतल से 13,050 फुट ऊंचे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा के दीदार के लिए देश-विदेश के पर्यटकों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। दर्रा बहाली में अभी 31 किलोमीटर के करीब बर्फ हटाने का कार्य शेष बचा है। लाहौल की तरफ से सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी की टीम रोहतांग दर्रा से 11 किमी पीछे डोलमा मोड़ पर बर्फ हटाने में जुटी है।

विज्ञापन

 

दूसरी तरफ मनाली की ओर से बीआरओ की 70 आरसीसी की टीम गुलाबा से थोड़ा आगे है। ऐसे में पर्यटक मनाली की तरफ से जून में ही रोहतांग दर्रा का दीदार कर सकेंगे। लाहौल के कोकसर की तरफ पर्यटक बर्फ के दीदार तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोहतांग दर्रा देखने की भी चाह है।

कोकसर आने वाले पर्यटक दूर से ही रोहतांग की वादियों को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। सीमा सड़क संगठन की टीम रोहतांग दर्रा के दोनों छोर से बर्फ हटाने में जुटी हुई है। इस बार गत वर्ष के मुकाबले अधिक बर्फबारी होने से रोहतांग दर्रा बहाली में समय लग रहा है।
विज्ञापन

94 आरसीसी ने लाहौल की तरफ से दो स्नो कटर के साथ एक लोडर को बर्फ हटाने में लगा रखा है। यह टीम रोहतांग दर्रा से 11 किलोमीटर पीछे है। मनाली की तरफ से बीआरओ की टीम रोहतांग दर्रा से लगभग 20 किमी नीचे पहुंची है। 94 आरसीसी के कनिष्ठ अभियंता शुभम ने कहा कि कोकसर की तरफ से मशीन बर्फ हटाते हुए डोलमा मोड़ के पास पहुंच  गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें