सैलानियों ने सोलंगनाला में बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। इस दौरान सैलानियों ने स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कूटर और माउंटेन बाइक का भी आनंद लिया। सोलंगनाला की स्की ढलान सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बनी है। इसके अलावा नेहरूकुंड, पलचान, वशिष्ट चौक, हिडिंबा मंदिर में भी खूब बर्फ है। बर्फ के बीच पर्यटक खेलने का मजा ले रहे हैं। शाम होते ही मनाली के मालरोड़ में पर्यटकों की भीड़ जुट रही है। पर्यटन कारोबारी जय चंद, राजू, बबलू, देवराज ने बताया कि इन दिनों पर्यटकों की अच्छी आमद है। अच्छी संख्या में पर्यटक बर्फ के दीदार करने पहुंच रहे हैं।