फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में वीकेंड पर बढ़ी सैलानियों की चहलकदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के होटलों में 40 फीसदी कमरे बुक, नालदेहरा और कुफरी भी पहुंचे सैलानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वीकेंड पर हिल्सक्वीन फिर सैलानियों से गुलजार हो गई है। राजधानी के सुहावने मौसम में छुट्टी का लुत्फ उठाने के लिए रविवार सुबह से ही सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई थी।
रिज मैदान और मालरोड पर दिनभर सैलानियों की चहलकदमी रही। कार्टरोड से मालरोड को जोड़ने वाली लिफ्ट के बाहर भी सैलानियों की लाइनें लगी रहीं। शहर के होटल कारोबारियों के अनुसार बीते हफ्ते की तरह इस वीकेंड पर ज्यादा सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। शिमला के साथ लगते पर्यटक स्थलों नालदेहरा, कुफरी, फागू, चायल, छराबड़ा में भी वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ी है। दिनभर सैलानी इन पर्यटक स्थलों पर मस्ती करते नजर आए। शहर के ज्यादातर होटलों में 40 फीसदी तक कमरे बुक रहे। कारोबारियों के अनुसार विंटर सीजन के दौरान शहर के होटलों में आमतौर पर 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रहती है, लेकिन इस बार 20 से 30 फीसदी कम बुकिंग चल रही है। इसका मुख्य कारण जनवरी का आधा महीना बीतने के बाद भी बर्फबारी न होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाजारों में भी बढ़ी भीड़
शहर के बाजारों में भी वीकेंड पर रविवार को काफी भीड़ रही। मालरोड, लक्कड़ बाजार और लोअर बाजार की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। सैलानियों ने भी दुकानों में शॉपिंग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें