शिमला। पुलिस की पीओ सेल टीम ने चोरी मामले के उद्घोषित अपराधी को पकड़ लिया है। इसकी पहचान धर्मेंद्र (37) गांव किशौल, तहसील बिशनपुर, जिला दरभंगा बिहार निवासी के तौर पर हुई है। आरोपी को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार किया है। पीओ सेल प्रभारी एएसआई चमन वर्मा ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक फरवरी 2007 में आरोपी धर्मेंद्र बालूगंज पुलिस थाना क्षेत्र में एक चोरी मामले का आरोपी था। आरोपी जब अदालत में पेश नहीं हुआ तो फरवरी 2014 में भगोड़ा घोषित कर दिया। शनिवार देर रात को आरोपी को देहरादून से दबोचा गया। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।