फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कोकसर से पांच किमी दूर ग्रांफू में उमड़े सैलानी, बर्फ में खूब की मस्ती

Thu, 23 May 2024 12:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

 कोकसर से करीब पांच किलोमीटर आगे ग्रांफू सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है। 
विज्ञापन
ग्रांफू में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के ग्रांफू में इन दिनों सैलानियों का मेला लग रहा है। कोकसर से करीब पांच किलोमीटर आगे ग्रांफू सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है। सैलानी यहां बर्फ के ऊपर खूब मस्ती कर रहे हैं। गौर रहे कि इससे पहले सैलानी अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल के कोकसर पहुंच रहे थे। मई महीने में बढ़ रही गर्मी के बीच अब कोकसर में बर्फ पिघल चुकी है। ग्रांफू में अभी बर्फ है, ऐसे में सैलानी यहां पर खूब मस्ती कर रहे हैं। ग्रांफू में सैलानियों का मेला लगा रहा। सैकड़ों की संख्या में सैलानी पहले अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर पहुंचे, फिर यहां से स्नो प्वाइंट ग्रांफू में दस्तक दी।

विज्ञापन



सैलानियों ने स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, जोरबिंग बॉल, एटीवी राइडिंग और याक की सवारी का आनंद लिया। गौर रहे कि पर्यटन सीजन के बीच भारी संख्या में पर्यटक लाहौल की वादियों में पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है। सैलानियों की भारी संख्या को देखते हुए पर्यटन कारोबारियों को इस बार बेहतर कारोबार रहने की उम्मीद है। जिला लाहौल-स्पीति के पर्यटन कारोबारी सुनील, अनिल और राजू ने कहा कि गर्मी की तपिश को दूर करने के लिए विभिन्न राज्यों से सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। कोकसर के बाद अब पांच किलोमीटर दूर ग्रांफू पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें