फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtang: बर्फबारी के बाद रोहतांग पर्यटकों से गुलजार, मनाली आने वाले वाहनों का आंकड़ा भी हुआ 600 पार

Fri, 17 Nov 2023 04:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

होटलियर एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली में रौनक बढ़ रही है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी दर्ज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में बर्फ के दीदार करने पहुंचे पर्यटक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतांग दर्रा में हुई बर्फबारी ने मनाली के पर्यटन कारोबार में जान फूंक दी है। दिवाली के बाद यहां आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा दोगुना से अधिक बढ़ गया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल रोहतांग दर्रा खुला रखने का फैसला लिया है। हर साल 15 नवंबर के बाद दर्रा पर्यटकों के लिए बन्द किया जाता है। लेकिन इस बार मौसम अनुकूल रहने और सड़क बेहतर बनने से दर्रा खुला रखा गया है।  

विज्ञापन


रोहतांग दर्रा में रोज पर्यटकों का मेला लग रहा है। गुरुवार को भी 625 पर्यटक वाहन परमिट लेकर रोहतांग पहुंचे। गौरतलब है कि इस साल मनाली का पर्यटन कारोबार बुरी तरह से पिट गया है। दशहरा के दौरान अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक मनाली नहीं आए। इससे पहले जुलाई, अगस्त और सितंबर लगभग खाली निकल गया।

अब धीरे धीरे पर्यटक यहां का रुख कर रहे हैं। होटलों की एडवांस बुकिंग भी बढ़ गई है। इन दिनों होटलों के 30 से 40 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं। मनाली के ग्रीन टैक्स बेरियर से जुटाए आंकड़ों के अनुसार दो दिन से पर्यटक बढ़ गए हैं। दो दिन पहले यहां आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा महज 300 के आसपास चल रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार को यह आंकड़ा 600 के पार पहुंच गया। होटलियर एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली में रौनक बढ़ रही है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी दर्ज होने की उम्मीद है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि इस साल पर्यटन कारोबार मंदा रहा है।

रोहतांग में हाल में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों के आने का दौर शुरू हुआ है। रोहतांग के लिए वीरवार को 625 पर्यटक वाहनों के परमिट जारी हुए। इन में 377 डीजल और 248 पेट्रोल इंजन के वाहन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए फिलहाल रोहतांग खुला रखा गया है। बर्फबारी होने तक पर्यटक रोहतांग जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें