कुछ दिन साफ रहने के बाद फिर मौसम बिगड़ेगा और छह से आठ नवंबर तक फिर बारिश-बर्फबारी का दौर चलेगा। नौ नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में धूप और बादलों की लुकाछिपी रही। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान में केलांग 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
कहां कितना न्यूनतम पारा
केलांग 2.3
कल्पा 4.5
कुफरी 8.0
सोलन 9.0
डलहौजी 10.0
शिमला 10.3
धर्मशाला 14.2