फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourist: वीकेंड पर शिमला के होटलों में 90 फीसदी तक कमरे बुक, सोलंगनाला-धुंधी से अटल टनल तक रेंगते रहे वाहन

Sat, 08 Apr 2023 10:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/केलांग

सार

सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। हालांकि पर्यटक वाहनों की भीड़ बढ़ने से शहर में ट्रैफिक जाम होने से स्थानीय लोगों और सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
शिमला में उमड़े सैलानी, मनाली में जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। वीकेंड पर तीन दिन की छुट्टियों का पैकेज बनने से इस हफ्ते रिकॉर्ड सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शनिवार को दोपहर के समय ही कार्ट रोड की पार्किंग पैक हो गई। शहर के होटलों में 90 फीसदी कमरे बुक हैं। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। हालांकि पर्यटक वाहनों की भीड़ बढ़ने से शहर में ट्रैफिक जाम होने से स्थानीय लोगों और सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी शहर में पर्यटक वाहनों की आवाजाही जारी रही।

विज्ञापन


सुबह से ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के वाहन शिमला पहुंचने शुरू हो गए। टुटीकंडी क्राॅसिंग से विक्ट्री टनल की ओर वाहनों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने वाहनों को आईएसबीटी बाईपास पर डायवर्ट कर दिया। खलीनी होते हुए पर्यटक वाहन लिफ्ट पर पहुंचे। लिफ्ट की बहुमंजिला पार्किंग, नगर निगम की मैट्रोपोल पार्किंग और पर्यटन विकास निगम की होलीडे होम पार्किंग पैक होने के बाद पर्यटक वाहन सड़क किनारे खड़े होने से जाम लग गया।  पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भी शनिवार को भारी भीड़ रही। रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों का तांता लगा रहा। शिमला के अलावा कुफरी और नारकंडा में भी शनिवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी।

होटलों के 90 फीसदी कमरे बुक : प्रिंस
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शनिवार को शहर के होटलों में 90 फीसदी तक कमरे बुक हो गए। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबार में तेजी आई है। आने वाले दिनों में भी सैलानियों की आवाजाही और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रात को शिमला हुआ जाम
रात 9:00 बजे भी विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार बस स्टैंड होते हुए संजौली तक ट्रैफिक जाम रहा। 
सैंकड़ों पर्यटक वाहन और बसें जाम में फंसी रहीं। वाहनों की भारी भीड़ के चलते पुलिस को यातायात बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुफरी-ढली मार्ग पर भी जाम लगा रहा। 


सोलंगनाला, धुंधी से अटल टनल तक रेंगते रहे वाहन
 पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर सैकड़ों वाहनों में देश-विदेश के पर्यटक मनाली पहुंचे। मनाली से पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग का रुख किया तो सुबह और शाम के समय के समय वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। सुबह के समय जब पर्यटक अटल टनल रोहतांग की तरफ रवाना हुए तो सोलंगनाला, धुंधी से साउथ पोर्टल तक वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यहां रफ्तार धीमी हुई। नेशनल हाईवे में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ऐसे में पुलिस को यातायात सुचारु रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मनाली में भी सुबह के समय जाम के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। अटल टनल रोहतांग के पार लाहौल में दिन भर बर्फीली वादियों का दीदार करने के बाद पर्यटक जब वापस लौटे तो अटल टनल रोहतांग से लेकर सोलंगनाला तक भी जाम की स्थिति देखने को मिली। वीकेंड पर मनाली में सैकड़ों वाहनों में पर्यटक आए हैं। पुलिस की ओर से यातायात सुचारु रखने के लिए जवानों की तैनात की गई है। वाहनों की संख्या अधिक रहने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।

हालांंकि मनाली में पर्यटन सीजन को देखते हुए पुलिस ने पूरी तैयारी की हुई है। पर्यटन सीजन को देखते हुए अतिरिक्त रिजर्व बटालियन की डिमांड की गई है। साथ ही मनाली को सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें हर सेक्टर में कानून व्यवस्था के साथ यातायात को सुचारु रखा जाएगा। मनाली के होटलों में वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 80 से 100 फीसदी के बीच है। इसके साथ ही पर्यटन सीजन को देखते हुए एडवांस बुकिंग भी हो रही है। पर्यटकों की आमद को देखकर पर्यटन कारोबारी खुश हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने यातायात सुचारु रखने के लिए जवानों को तैनात किया है।

विज्ञापन

अटल टनल से एक हफ्ते में आर-पार हुए 26,658 वाहन

अटल टनल में सैलानी। - फोटो : संवाद
 गर्मी शुरू होते ही जिले में दिन-प्रतिदिन सैलानियों की आवाजाही बढ़ रही है। देश-विदेश के पर्यटकों की पंसदीदा जगह अटल टनल रोहतांग से एक सप्ताह में 26,658 आर-पार हुए। वाहनों में प्रदेश व पर्यटक वाहनों की संख्या में काफी रही। अटल टनल पार कर यहां की बर्फीली वादियां पर्यटकों को खूब लुभा रही हैं। अटल टनल रोहतांग, चंद्राघाटी, सिस्सू झील, जिला मुख्यालय केलांग, जिस्पा व दारचा में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि काफी संख्या में पर्यटक वाहन आने से ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ रहा है, बावजूद इसके हाईवे और अन्य राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक ड्यूटी में पुलिस, अटल सुरंग रोहतांग की सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्था में कार्यरत तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह के पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता से यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे यातायात सुचारु रखने में पुलिस का सहयोग करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें