फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खिंचवाते उफनती ब्यास में बहा पर्यटक, पैर फिसलने से श्रद्धालु घायल

Tue, 16 Jul 2019 08:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/ आनी(कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मनाली में ब्यास पुल के समीप उफनती नदी में अपने साथियों के साथ फोटो खिंचवाते पैर फिसलने से मंगलवार शाम करीब छह बजे एक पर्यटक बह गया। कुछ दूरी तक बहने के बाद वह एक बड़े पत्थर से अटक गया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद उसके साथियों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया।

युवक की पहचान ललित यादव (25) पुत्र नरेंद्र यादव निवासी रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में हुई है। एसएचओ मनाली मोहन रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत अग्निशमन विभाग मनाली और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और पर्यटक युवक को ने सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


उसे अस्पताल अस्पताल ले जाया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बता दें कि जिला प्रशासन ने बरसात में ब्यास नदी किनारे न जाने का अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन सेल्फी और फोटो लेने की चाह में जान जोखिम में डाल रहे हैं।  

विज्ञापन

श्रीखंड यात्रा पर गया श्रद्धालु पैर फिसलने से घायल

 श्रीखंड महादेव की यात्रा पर निकला एक श्रद्धालु पांव फिसलने से घायल हो गया है। उसके सिर पर गहरी चोट आई हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन ने घायल को रेस्क्यू करने के लिए टीम को रवाना कर दिया है।

एसडीएम आनी और श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष चेत सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर ढाई बजे श्रीखंड यात्रा के दौरान भीमबही के पास विकास (31) पुत्र सुरेंद्र गांव निवासी जलाड़ी, नादौन पैर फिसलने से घायल हो गया।

मदद के लिए चार सदस्यीय रेस्क्यू टीम को पार्वती बाग से तुरंत रवाना कर दिया है। शाम साढ़े 5 बजे के करीब रेस्क्यू दल घायल युवक के पास पहुंच चुका था। युवक को बेस कैंप सिंहगाड़ लाया जा रहा है। यात्रा के दूसरे दिन तीन बजे तक 533 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें