फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की छुट्टियों पर हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के चलते 20 तक हैं छुट्टियां
विज्ञापन

शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। होली की छुट्टियों के चलते वीकेंड पर हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार होने वाली है। होली मनाने भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख करेंगे। वीरवार से शिमला में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई है। शुक्रवार और शनिवार को भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। 20 मार्च तक होली की छुट्टियों के चलते सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं।
चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में सैलानी होली की छुट्टियों में शिमला पहुंचने लगे हैं। मैदानी इलाकों में एकाएक गरमी बढ़ी है। गर्मी से राहत पाने के लिए भी सैलानी पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। वीकेंड के लिए शिमला के अलावा कुफरी और नारकंडा के होटलों में करीब 60 फीसदी तक कमरे एडवांस बुक हो गए हैं। कुफरी और नारकंडा में अभी बर्फ मौजूद है। होली वीकेंड पर शिमला आने वाली सभी ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी फुल है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि वीरवार से टूरिस्ट शिमला पहुंचना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को होली के दिन दोपहर बाद टूरिस्टों की आमद बढ़ेगी और ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को शहर में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज 20 फीसदी रह गई ऑक्यूपेंसी
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदर्शन के चलते शहर की सड़कें बंद होने से बुधवार को सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। आवाजाही प्रभावित होने से होटलों में महज 20 से 30 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। शहर के प्रवेश द्वारा शोघी से आगे ट्रैफिक जाम से बहुत से सैलानी आधे रास्ते से ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें