हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना मनाली के अंतर्गत हामटा ट्रैकिंग रूट पर छिक्का नाले में गिरकर बहने से हरियाणा के एक पर्यटक आशीष शर्मा (22) की मौत हो गई है। आशीष गुड़गांव में बीडीएस की पढ़ाई करता था। सोमवार को पैर फिसलने से वह नाले में बह गया। हालांकि, उसके साथियों ने उसे नाले से निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Himachal: वजीर बावड़ी के समीप सतलुज नदी में गिरी कार, चालक लापता
डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने बताया कि आशीष हरियाणा से 30 सदस्यीय ट्रैकिंग दल के साथ मनाली घूमने आया था। 25 सितंबर को दल जगतसुख से हामटा होते हुए छतड़ू के लिए रवाना हुआ। इस बीच छिका नाला पार करते समय आशीष पुत्र दयाराम शर्मा निवासी सूरजकुंड फरीदाबाद हरियाणा नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।