पत्नी और बेटी के साथ मुंबई से मनाली घूमने आए एक सैलानी को खौफनाक मौत मिली। हवा में उड़ते वक्त ऐसा हादसा हुआ कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। यह हादसा हिमाचल के मनाली के सोलंगनाला में हुआ।
ये भी पढ़ें, पॉलीटेक्निक की एक और छात्रा से होटल में रेप
यहां हवा में पैराग्लाइडिंग करते वक्त एक टूरिस्ट पैराग्लाइडर से नीचे गिर गया। काफी ऊंचाई पर उड़ रहा यह टूरिस्ट अचानक तेज हवा के बहाव में पैराग्लाइडर को नहीं संभाल पाया और सिर के बल पहाड़ी पर गिर गया।
यह देख मौके पर मौजूद लोग इसकी ओर भागे मगर इसके सिर पर इतने गहरे घाव पड़ चुके थे कि इसे बचाया नहीं जा सका। हादसा किसकी गलती से हुआ, इसका पता लगाने को पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।