सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर बनी नौ किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग देशभर के पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। कुल्लू-मनाली पहुंचने वाला हर सैलानी टनल देखना चाहता है। आधुनिक तकनीक से बनी अटल टनल देखने के लिए 15 माह में करीब 17 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। 2021 की बात की जाए तो साल के आखिरी माह दिसंबर में रिकॉर्ड करीब तीन लाख पर्यटक मनाली पहुंचे। अक्तूबर 2020 से दिसंबर 2021 तक पौने 18.74 लाख से अधिक पर्यटक मनाली पहुंचे। दिसंबर में रिकॉर्ड करीब तीन लाख पर्यटक पहुंचे, जबकि मई 2021 में सबसे कम 15971 पर्यटकों की मनाली में एंट्री हुई है।
कोरोना से कुल्लू-मनाली के दो साल पूरी तरह प्रभावित हुए। 2020 और 2021 में मनाली में न तो विंटर सीजन चल पाया और न ही समर सीजन। इस बार समर सीजन चला, लेकिन जून और जुलाई के बाद बरसात ने पर्यटन कारोबार पर पानी फेर दिया। कोरोना से दो साल में सैलानियों की संख्या में 50 से 55 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इन 15 महीनों में मनाली में लाखों की संख्या में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या मात्र 186 रही है।
माह पर्यटक पहुंचे