फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वीकेंड भी हिल्स क्वीन में उमड़ेगी सैलानियों की भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पिछले वीकेंड के बाद इस वीकेंड पर भी हिल्स क्वीन शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस हफ्ते शनिवार को सेकंड सैटरडे के बाद रविवार की छुट्टी पड़ने के चलते पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख करेंगे। वीकेंड के लिए शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। सैलानियों की आमद में इजाफा होने के बाद शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए प्रदेश के बॉर्डर खोलने के बाद पिछले हफ्ते 3 दिनों के लंबे वीकेंड के चलते भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया था। इस हफ्ते भी वीकेंड पर दो छुट्टियां होने के चलते बड़ी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते 3 दिनों के भीतर बाहरी राज्यों से करीब 16000 गाड़ियां शिमला पहुंची थीं। इस हफ्ते 2 दिनों की छुट्टी पड़ने के चलते भारी संख्या में सैलानियों के दोबारा शिमला पहुंचने की उम्मीद है। शहर के बड़े होटलों के आधे कमरे वीकेंड के लिए एडवांस बुक हो चुके हैं। होटलों मेमं पूछताछ भी जारी है। वीकेंड पर पड़ोसी राज्यों चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से टूरिस्टों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है।
कोट्स
एटवांस बुकिंग शुरू
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि इस वीकेंड पर बड़ी संख्या में टूरिस्टों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। बीते 6 महीनों से ठप पड़े पर्यटन कारोबार को दोबारा रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें