दो सप्ताह पहले 70 रुपये किलो थे दाम
फ्रासबीन 60 और 80 रुपये किलो बिक रही भिंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की लोअर बाजार सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में बुधवार को हल्की गिरावट दर्ज की गई। मंडी में 30 रुपये किलो तक बिका। दो सप्ताह पहले टमाटर 60 रुपये किलो बिक रहा था। फ्रासबीन 80 से घटकर 60 रुपये और भिंडी के दाम पहले की तरह दाम 80 रुपये किलो हैं।
बीते सोमवार को सब्जी मंडी में कुछ सब्जियों के दामों में गिरावट आई थी तो वहीं कुछ सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस समय भी दाम पहले की तरह ही चल रहे हैं लेकिन कुछ एक सब्जियों के दामों में कमी आने से लोगों को राहत मिली है। सबसे अधिक राहत टमाटर के दाम घटने से मिली है। सुशीला ने कहा कि टमाटर हर रोज इस्तेमाल होता है, इसलिए इसके दामों में कमी आना ज्यादा राहत वाला है। गौरतलब है कि सब्जी मंडी में इस समय मटर 30 से 40 रुपये, टमाटर 30 रुपये प्रतिकिलो, शिमला मिर्च 60, फ्रासबीन 60, फूलगोभी 30 रुपये, पत्तागोभी 30, गाजर 30 रुपये, आलू 20 रुपये और प्याज 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। इसके अलावा मंडी में अमरूद 80 से 100 और किन्नू 50 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। सब्जी मंडी के प्रधान विश्वेशवर नाथ ने बताया कि दाम सोमवार की तरह ही चल रहे हैं लेकिन कुछेक सब्जियों के दामों में बदलाव आया है।