फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट की पार्किंग में मिलेगी एक और सुविधा

Tue, 28 Oct 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर संजय चौहान 30 अक्तूबर को लिफ्ट पार्किंग स्थित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन करेंगे। दस लाख से सार्वजनिक शौचालय का जीर्णोद्धार किया है। नया शौचालय दो मंजिला बनाया गया है।
विज्ञापन


महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए एक-एक मंजिल में शौचालय बनाए गए हैं। शौचालय का रखरखाव करने वाले व्यक्ति के लिए आवास का निर्माण भी किया है। 30 अक्तूबर सुबह 11 बजे महापौर संजय चौहान इसका उद्घाटन करेंगे।

उपमहापौर टिकेंद्र पंवर और रामबाजार की पार्षद सुषमा कुठियाला सहित कई अन्य पार्षद और निगम अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। क्षेत्र में लंबे अरसे से सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग थी।
विज्ञापन


लिफ्ट से रोजाना हजारों स्थानीय लोगों सहित सैलानी माल रोड जाते हैं। पार्किंग में टैक्सी यूनियन का आफिस भी है। आसपास कहीं भी शौचालय जाने की जगह नहीं होने के चलते लोगों को रोजाना कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 30 अक्तूबर से लोगों की इस समस्या को नगर निगम दूर कर देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें