फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 18 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय मामलों की संख्या

Thu, 18 Feb 2021 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के मात्र 18 नए मामले आए हैं। कुल्लू जिले में तीन, ऊना में चार, सिरमौर तीन, शिमला दो, मंडी तीन, जबकि किन्नौर, कांगड़ा और हमीरपुर में एक-एक नया मामला आया है। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना की जांच के लिए 8222 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 7667 निगेटिव और 539 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58312 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब घटकर 301 रह गए हैं। अब तक 57017 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 981 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 22, चंबा 4, हमीरपुर दो, कांगड़ा 50, किन्नौर आठ, कुल्लू 17, मंडी 45, शिमला 35, सिरमौर 27, सोलन 18 और ऊना जिले में 73 है। वहीं, प्रदेश के जिला सोलन से संबंधित कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने इसकी पुष्टि की है।  महिला उच्च रक्तचाप सहित अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थी। गत दिवस पीजीआई में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग को सौंपे आयुष काढ़े के 2000 पैकेट
आयुष विभाग मंडी ने जिला स्वास्थ्य विभाग को आयुष काढ़े के 2000 पैकेट सौंपे हैं। काढ़े के ये पैकेट कोरोना संक्रमितों और ठीक हो चुके मरीजों को दिए जाएंगे, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो। जिला आयुर्वेद अधिकारी मंडी डॉ. गोविंद राम शर्मा ने कहा कि आयुष विभाग के अन्य सहयोगियों के साथ वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्म सिंह तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान को उनके कार्यालयों में जाकर आयुष काढ़े के पैकेट बांटे हैं। इस दौरान आयुष विभाग के डॉ. देव वर्मा, डॉ. सचिन, डॉ. संजय गुलेरिया, धर्म सिंह भी उनके साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें