फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आठ कोरोना संक्रमितों की मौत, 408 नए पॉजिटिव, जानें कहां कितने सक्रिय केस

Sat, 03 Apr 2021 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64838 पहुंचा
  • प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामले अब 3441 पहुंचे
  • अब तक 60331 संक्रमित हुए ठीक, 1047 की मौत
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को आठ और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। ऊना में 58 वर्षीय महिला, 91 वर्षीय बुजुर्ग और 65 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। आईजीएमसी शिमला में ऊना के 53 वर्षीय व कोटगढ़ की 85 वर्षीय बुजुर्ग  संक्रमित महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन


टांडा में कांगड़ा के जसवां की 72 वर्षीय महिला व ओल्ड रोड होशियारपुर के 90 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई। सोलन में भी कसौली के एक संक्रमित की मौत हुई है। वहीं, प्रदेश में 408  लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  कांगड़ा जिले में 104, सोलन 83, ऊना 54, शिमला 45, हमीरपुर 42, मंडी 23, चंबा 21, बिलासपुर 13, कुल्लू 13, सिरमौर नौ और किन्नौर में एक नया मामला आया है।

उधर, प्रदेश में गुरुवार को कोरोना की जांच के लिए 5758 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 4444 की रिपोर्ट निगेटिव और 1058 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64838 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 3441 हो गए हैं।
विज्ञापन


अब तक 60331 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1047 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 296, चंबा 60, हमीरपुर 311, कांगड़ा 701, किन्नौर सात, लाहौल-स्पीति शून्य, कुल्लू 71, मंडी 180, शिमला 322, सिरमौर 212, सोलन 630 और ऊना जिले में 651 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें