फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस का सड़क से बाहर निकला अगला टायर, ऐसे बची 40 से अधिक यात्रियों की जान

Sat, 03 Apr 2021 09:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
अनियंत्रित बस का सड़क से बाहर निकला अगला टायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी को जोड़ने वाली भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर शांगना में शनिवार को एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया। 40 से अधिक सवारियों को कुल्लू लेकर आ रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस का एक अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। लेकिन चालक जैसे-तैसे ब्रेक लगाने में कामयाब हो गया। अगर बस में ब्रेक नहीं लगती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। जिस स्थान पर बस अनियंत्रित हुई, वहां से पार्वती नदी के लिए सीधी खाई थी। बस के सड़क से बाहर निकलने के बाद यहां सवारियों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


बसों से सवारियां बाहर निकल गईं। इसके बाद यहां पर कई अन्य वाहन भी रुक गए। बताया जा रहा है कि शनिवार को बरशैणी से कुल्लू की तरफ शाम के समय एक बस आ रही थी। जैसे ही यह बस मणिकर्ण से पास शांगना पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। हालांकि बस को खाई में गिरने से चालक ने बचा लिया। गौर रहे कि इससे पहले भी पार्वती घाटी में बस गिरने के कई मामले आ चुके हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। कई घायल भी हुए थे। ऐसे में एक बड़ा हादसा पार्वती घाटी में टल गया। सड़क पर पैरापिट भी नहीं थे। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें