फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे इन्वेस्टर मीट का समापन, सीएम जयराम ने किया खुलासा

Fri, 08 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : twitter@bjp4india
विज्ञापन

धर्मशाला में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के समापन पर देश के गृहमंत्री अमित शाह मौजूद नहीं रहेंगे। अमित शाह का धर्मशाला दौरा रद्द हो गया है। शुक्रवार को धर्मशाला में सीएम जयराम ने खुद इसकी घोषणा की। गृहमंत्री की जगह रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इन्वेस्टर मीट का समापन करेंगे। गोयल समापन समारोह के लिए धर्मशाला पहुंच गए हैं। बता दें अमित शाह का आज शाम को चार बजे धर्मशाला पहुंचने का कार्यक्रम था। शाम छह बजे गृहमंत्री ने निवेशकों को संबोधित करना था।

विज्ञापन


लेकिन खराब मौसम के चलते नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गृहमंत्री के हेलीकॉप्टर को धर्मशाला में उतरने की अनुमति नहीं दी। इसके चलते उनका दौरा रद्द हो गया। वहीं, इनवेस्टर मीट के दूसरे दिन सुबह के सत्र में ऊर्जा क्षेत्र में संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। वहीं, शाम चार बजे शुरू होने वाले सत्र को अब 2.30 शुरू किया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि पीयूष गोयल विदेश दौरे पर ब्राजील जा रहे हैं। इसी के चलते सत्र का समय बदला गया है। इस सत्र में पांच उद्योगपति अपने निवेश का खुलासा करेंगे।

इन्वेस्टर मीट के दूसरे दिन की शुरुआत प्रधान सचिव ऊर्जा प्रबोध सक्सेना के संबोधन से हुई। इस दौरान ऊर्जा उत्पादन को लेकर निवेशकों से विस्तार से चर्चा की । इसमें जेएसडब्ल्यू के सीईओ प्रशांत जैन, स्टेट क्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी ब्रैडो इरिजसन, एसजेवीएनएल के सीईओ नंदलाल शर्मा, एनटीपीसी के चेयरमैन गुरदीप सिंह, ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनिरूद्धा कुमार, ट्रांसमिशन मंत्रालय ऊर्जा के अतिरिक्त सचिव एसकेजी रहाते, एसईसीआई के एमडी जतिंद्र नाथ और डायरेक्टर जनरल ऑफ फारेस्ट सिद्धांता दास ने अपने निवेश की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें