फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में महकेगा धर्मशाला का लाल चावल और सफेद शहद, निवेशक हुए मुरीद

Fri, 08 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
लाल चावल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विदेशी और भारत के कई निवेशक ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में लगी प्रदर्शनी में धर्मशाला के लाल चावल और हिमाचल के सफेद शहद के मुरीद हो गए। यूएई सहित कई देशों के निवेशकों ने लाल चावल, चंबा का सफेद शहद, कांगड़ा चाय, कुल्लू शॉल सहित कई हिमाचली उत्पादों का आयात और निर्यात करने के लिए स्टॉल संचालकों से बातचीत की। खास बात यह रही कि इन्वेस्टर मीट ने हिमाचली उत्पादों की कीमतें बढ़ाने के साथ दुनिया भर में पहचान बना दी। हिमाचल का लाल चावल पहले से ही प्रसिद्ध है लेकिन इन्वेस्टर मीट में इसे ग्लोबल पहचान मिली। 150 से 200 रुपये किलोग्राम में बिकने वाले चावल के 400 रुपये दाम भी निवेशकों को भा गए। 

विज्ञापन


इन्वेस्टर मीट में हिमाचली उत्पादों के स्टॉल की संचालिका और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की डिप्टी सीईओ लातिका सहजपाल ने बताया कि हिमाचली उत्पादों को निवेशक खूब पसंद कर रहे हैं। यूएई सहित कई निवेशकों ने हिमाचली उत्पादों को खरीदने के लिए हामी भरी।  बागवानी विभाग का सफेद शहद निवेशकों को खूब लुभा रहा है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि उनके स्टॉल में दस फ्लेवर हैं। इसमें से सफेद शहद बिल्कुल अलग है। यह भारत और अन्य देशों में आसानी से उपलब्ध नहीं होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह शहद कैंसर रोग के लिए लाभदायक होता है। इसके अलावा कांगड़ा चाय और मशरूम भी निवेशकों को स्टॉल में खूब भाई। हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम के उत्पादों को भी खूब पसंद किया गया। प्रदर्शनी में करीब 100 स्टाल सरकारी विभागों और निजी कंपनियों ने लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें