मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लाहौल की ठंडी वादियों में पर्यटक उमड़ पड़े हैं। कोकसर व अन्य स्नो प्वाइंट पर सैलानी बर्फ में खूब अठखेलियां कर रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए हैं। अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल घाटी में एक हफ्ते में 57,000 वाहन पहुंचे हैं। अटल टनल बनने के बाद यहां सैलानियों में इजाफा हुआ है। 2022 में पौने 13 लाख वाहन टनल से आर-पार हुए थे। किरतपुर-मनाली हाईवे शुरू होने के बाद ये संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि अगस्त तक चलने वाले पर्यटन सीजन के लिए कुल्लू और लाहौल को और अतिरिक्त फोर्स मिलेगी। कुल्लू को समर सीजन के लिए दो रिजर्व भेजी गई है। मनाली से अटल टनल तक यातायात सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त बल भेजा जाएगा।