फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रुति की तलाश को आज हर घर से निकला हर एक आदमी, चला मेगा सर्च ऑपरेशन

Sun, 08 Jul 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर जिले क अति दुर्गम क्षेत्र चूड़धार के जंगल में छह दिन से लापता श्रुति (5) की तलाश के लिए रविवार को एक दर्जन पंचायतों के हर घर से एक आदमी निकलेगा। जिला प्रशासन पुलिस, होमगार्ड, वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा करीब 700 ग्रामीणों की सहायता से मेघा सर्च ऑपरेशन चलाएगा। एक साथ चेन बनाकर चूड़धार के जंगलों का चप्पा-चप्पा छाना जाएगा।

विज्ञापन


प्रशासन ने श्रुति की तलाश के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा है। बता दें कि बच्ची को तलाशने में डॉग स्क्वायड और ड्रोन तक की मदद ली गई, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। शिमला जिले के चौपाल निवासी श्रुति का परिवार एक जुलाई रविवार को चूड़धार मंदिर में माथा टेकने गया।

बताया जा रहा है कि सोमवार को लौटते समय तीसरी नामक स्थान पर श्रुति को टॉफियां लेने के लिए कुछ दूर अकेला भेज दिया था। इसके बाद जब बच्ची लौटकर नहीं आई तो उसकी तलाश की। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। नौहराधार व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस के अलावा उन्होंने भी पत्राचार और घर-घर जाकर मदद की अपील की है।
विज्ञापन


रोटी भी साथ लाने की अपील- श्रुति की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने तमाम पंचायतों को बाकायदा पत्र जारी किए हैं। इसमें हर घर से कम से कम एक व्यक्ति को आने की अपील की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सभी लोग अपने लिए भोजन साथ लेकर आएं। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बच्ची की तलाश को हर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

रविवार को ऐसे स्थानों पर भी तलाश की जाएगी जहां अब तक पहुंच नहीं पाए हैं। दुर्गम स्थानों पर पुलिस के एक्सपर्ट जवानों, रॉक क्लाइंबिंग करने वालों की मदद ली जाएगी। चेन बनाकर जंगल में तलाश की जाएगी। देवमानल, नौहराधार, छोगटाली, देवना थनगा, चौरास, घंडूरी, तलांगना, चाढ़ना के ग्रामीणों के अलावा चौपाल से से भी तलाश में जुटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें