फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दो बार टारिंग के टेंडर करने के बाद भी नहीं आया एक भी आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग कसुम्पटी मंडल में लटका टारिंग का काम
विज्ञापन

तीन सड़कों की होनी है 21 किलोमीटर टारिंग
बिटुमेन के बढ़े दाम के कारण काम करने को तैयार नहीं ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बिटुमेन के दोगुना हुए दाम के कारण सड़कों की टारिंग का काम लटक गया है। जिला शिमला में लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी मंडल में तीन मुख्य सड़कों के काम शुरू ही नहीं हो पाए हैं। इन तीनों सड़कों की टारिंग को बजट के बावजूद दो बार टेंडर कॉल किए जाने पर भी एक भी ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया है। बिटुमेन के रेट खाड़ी युद्ध के कारण दोगुना होने से ठेकेदार घाटे में यह कार्य करने को तैयार नहीं हैं। इस कारण टारिंग के तीनों प्रोजेक्ट लटक गए हैं। कसुम्पटी मंडल में सीजन में कुल 21 किलोमीटर टारिंग की जानी है। इसके लिए 4.35 करोड़ का बजट खर्च किया जाना है।
लोक निर्माण विभाग ने दो बार टारिंग के कार्य के लिए निविदाएं टेंडर कॉल किए, लेकिन एक भी ठेकेदार ने इसमें कोई रुचि नहीं ली। कसुम्पटी डिविजन के तहत ढली से मशोबरा-तत्तापानी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क में छह किलोमीटर टारिंग की जानी है, वहीं मैहली-जुन्गा सड़क की नौ किलोमीटर टारिंग का कार्य होना है, जबकि मशोबरा-भेखलटी सड़क में भी छह किलोमीटर टारिंग का कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कसुम्पटी मंडल के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने माना कि तीन मुख्य सड़कों की कुल 21 किलोमीटर की टारिंग 15 अप्रैल से शुरू हो चुके सीजन में ही की जानी है। दो बाद इन कार्यों के टेंडर विभाग कर चुका है, लेकिन ठेकेदार बिटुमेन के बढ़े दाम को देखते हुए कार्य करने को तैयार नहीं हैं। अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। विभाग के ध्यान में पहले से मामला है। सरकार और विभाग के स्तर पर बिटुमेन के बढ़े दाम को देखते हुए खड़ी हुई इस समस्या का कोई हल निकलेगा, उसके बाद आवेदन आने और निर्धारित कार्य करने की शर्तों के पूरा होने पर ही टारिंग का कार्य संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें