फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किसके इशारे पर बदल दी अस्पतालों की व्यवस्था : डॉ. जनक राज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व एमएस और विधायक ने महिला ओपीडी शिफ्ट करने पर उठाए सवाल
विज्ञापन

सरकार से पूछा क्या विधायक और मंत्री ने भी भरी थी हामी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल से गायनी ओपीडी को आईजीएमसी शिफ्ट करने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। महिलाओं के बाद अब राजनीतिक पार्टियों ने सरकार के फैसले का विरोध शुरू कर दिया है। अब पूर्व आईजीएमसी चिकित्सा अधीक्षक और विधायक डॉ. जनक राज ने भी महिला ओपीडी शिफ्ट होने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसके इशारे पर दो अस्पतालों की व्यवस्थाएं बदली है। साथ ही कहा कि विभाग को दो भागों में बांटने के बाद महिलाओं को परेशान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया में अमर उजाला समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार को शेयर करते हुए सरकार पर प्रश्न खड़े किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉक्टर, मरीज व हिमाचल की जनता चेतावनी दे रहे हैं कि रोबोट के नाम पर गायनी विभाग को शिफ्ट करके कमला नेहरू अस्पताल को दोफाड़ न करें लेकिन सरकार सुनने को तैयार ही नहीं है। उन्होंने सरकार से प्रश्न किया कि क्या मंत्री और विधायक ने अस्पताल को शिफ्ट करने के लिए हामी भरी थी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सब कुछ क्या मुख्यमंत्री ने बंद कमरों में तय कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिला मरीज कमला नेहरू अस्पताल से आईजीएमसी के धक्के खाने को मजबूर हैं। महिलाओं को सरल उपचार मिलने की बजाय संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें