फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी कॉलेज में बताए बिजली बचाने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में शुक्रवार को वाणिज्य विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विद्युत बोर्ड के सहयोग से छात्र-छात्राओं को बिजली बचाने बारे जानकारी दी। विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त निदेशक एवं सह सलाहकार अनुराग पराशर ने छात्र छात्राओं को बताया कि छात्र-छात्राओं को बिजली बचाने बारे जानकारी दी। कहा कि घरों में एलईडी बल्ब का उपयोग करें, सौर ऊर्जा प्लांट लगाएं और समय समय पर लाइन की जांच करवाएं तथा उपयोग न होने पर बल्ब को बंद रखें। गीले हाथों से स्विच ऑन ऑफ न करें, पैर में प्लास्टिक या रबड़ की चप्पल पहनकर ही बिजली का कार्य करें। बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर टोल फ्री नंबर पर 1912 पर शिकायत दर्ज करवाएं। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डाॅ. जनेश कपूर, वाणिज्य विभाग की शिक्षिका डाॅ. कविता कुमरा, एसडीओ जगदीश भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता दीपक, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत संकलानी, डाॅ. गौरव मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


कैमकॉम स्पर्धा की विजेताओं को किया सम्मानित
शिमला। संजौली कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज स्तर की कैमकॉम कार्यशाला में सेंट बीड्स कॉलेज की छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर कॉलेज प्राचार्य सिस्टर डॉ. मौली अब्राहम ने बधाई दी है। कार्यशाला में प्रथम रही बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा शौर्या शर्मा और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आहना को कॉलेज में सम्मानित किया गया। संयोगिता ने पावर प्वाइंट की स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें