करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं आपदा जोखिम से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज बुधवार को हुआ। जिला आपदा प्राधिकरण मंडी से जिला समन्वयक अमरजीत सिंह ने प्रतिभागी स्वयंसेवियों को टिप्स दिए।
उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित स्वयंसेवियों को आपदा के दौरान विभिन्न सावधानियों और घटनास्थल से प्रभावितों को सुरक्षित बाहर निकालने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की घटना घटित होने पर 1077 पर संपर्क स्थापित कर घटना की सूचना दें। कार्यशाला में ग्राम पंचायत मैंडी, डबरोट, शाहोट, थाच थर्मी से आपदा प्रबंधन टास्क फोर्स के लगभग 60 स्वयंसेवी भाग ले रहे है। संवाद