फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुंगहान गांव में टिपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Wed, 13 Mar 2024 04:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बलद्वाड़ा (मंडी)

सार

 मंडी जिले के हटली क्षेत्र के तहत नवाणी पंचायत के गांव कुंगहान में एक टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कुंगहान गांव में टिपर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के हटली क्षेत्र के तहत नवाणी पंचायत के गांव कुंगहान में एक टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसे के कारणों को पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रेत से भरा यह टिपर जब कुंगहान जा रहा था तो अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 25 फुट नीचे खेतों में गिर गया।

विज्ञापन


हादसे में चालक सुनील कुमार(47)  निवासी सरौन सरकाघाट बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद घायल अवस्था में सुंदरनगर अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। हादसे की पुष्टि हटली थाना प्रभारी सूरम सिह ने की। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें