फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम की वेबसाइट पर दिखेगी बस रूटों की समयसारिणी

Sun, 14 Jun 2020 07:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

अब एचआरटीसी की बसों में सफर करने के लिए लोगों को रूट और समयसारिणी की जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध हो जाएगी। कौन सी बस कितने बजे किस जिले में जाएगी, इसका पता वेबसाइट पर चल जाएगा। सोमवार से निगम की वेबसाइट एचआरटीसीएचपी डॉट कॉम पर अपलोड की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय शिमला से विभिन्न जिलों में भेजी जा रही बसों में सवारियों की ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में सवारियों में 26 फीसदी औसतन बढ़ोतरी हुई है। आईएसबीटी में कुल्लू, मंडी, मनाली, स्योह, हमीरपुर आदि क्षेत्रों में गई बसों में यात्रियों ने सफर किया।

जबकि, कोरोना संक्रमण के कारण पहले लोग बसों में कम सफर कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने बसों में 60 फीसदी सवारियों को बैठने की आदेश जारी किए है। कोरोना के चलते बसों में सवारियां कम हैं। ऐसे में निगम प्रशासन ने प्रदेशभर में रूटों को क्लब किया है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि बसों में सवारियों की ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। लोग बसों में सफर करने लग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें