फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टानें गिरने से ग्रांफू-समदो मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद

Sun, 14 Jun 2020 07:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग ग्रांफू-समदो शुक्रवार को छतड़ू और डोहरानी के बीच बड़ी चट्टानें गिरने से बंद हो गया है। सड़क को अभी तक बहाल नहीं किया जा सका है। हालांकि, बड़ी चट्टान गिरने के बावजूद यहां से छोटे वाहनों को जान जोखिम में डालकर निकाला जा रहा है। बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है।

विज्ञापन


बीआरओ से समदो ग्रांफू मार्ग छीनने के बाद करीब 20 किलोमीटर से बर्फ हटाने का काम शेष रह गया था। इसे लोनिवि की काजा टीम ने बीते दिनों पूरा कर दिया। शुक्रवार देर शाम को छतड़ू और डोहरानी के बीच बड़ी चट्टान गिरने से ग्रांफू-समदो मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही लोनिवि काजा की छोटादड़ा स्थित मशीन को छतड़ू के लिए रवाना किया गया। स्थिति का जायजा लेने लोक निर्माण विभाग कोकसर की टीम भी मौके पर पहुंची।

सड़क के बीच पड़ी बड़ी चट्टान को तोड़ने के लिए रविवार को कंप्रेशर को मौके पर पहुंचाया गया। उधर, लोनिवि के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि ग्रांफू-काजा मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही उपमंडल कोकसर की टीम बड़ी चट्टान को तोड़ने के लिए भेजी गई है। टीम ब्लास्टिंग से सोमवार को चट्टान तोड़कर मार्ग को बहाल करेगी। उधर, काजा में तैनात एसडीओ टशी ज्ञामजो ने कहा कि सड़क में पड़ी चट्टान को ब्लास्ट कर तोड़ा जाएगा। कहा कि सोमवार दोपहर बाद सड़क बहाल कर यातायात सुचारु किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें