फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPCA Dharamshala: ऑनलाइन मिलेंगे भारत-श्रीलंका क्रिकेट मैच के टिकट, 750 होगा न्यूनतम रेट

Sat, 19 Feb 2022 08:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एचपीसीए सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि एचपीसीए पहली बार टिकट काउंटर पर नहीं बेचेगा। कोविड प्रोटोकाल का अनुसरण करने के चलते टिकटों को पेटीएम पर ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले दोनों टी-20 क्रिकेट मैचों के लिए टिकट ऑनलाइन मिलेंगे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने टिकटों के रेट जारी कर दिए हैं। प्रति सीट दर्शक 750 रुपये में टिकट खरीदकर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। यह सबसे न्यूनतम रेट होगा, जबकि कारपोरेट बॉक्स में बैठकर मैच देखने के लिए 7500 रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन


एचपीसीए सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि एचपीसीए पहली बार टिकट काउंटर पर नहीं बेचेगा। कोविड प्रोटोकाल का अनुसरण करने के चलते टिकटों को पेटीएम पर ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। एचपीसीए प्रबंधन की मानें तो अगर टिकट काउंटर पर बेचते हैं तो स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की टिकट खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ेगी।

इसके चलते कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन होगा। इसलिए टिकट पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन बेचे जाएंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टिकटों की बिक्री होगी। एचपीसीए प्रबंधन ने स्टैंडों के हिसाब से टिकटों के रेट तय किए हैं। इसका कारण यह है कि 22000 क्षमता वाले स्टेडियम में कोविड नियमों के चलते 50 दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस स्टैंड का कितना होगा रेट 
स्टैंड का नाम मेन एंट्री गेट टिकट रेट 
ईस्ट स्टैंड-1    4    10    750
ईस्ट स्टैंड-2    5    12    1000
ईस्ट स्टैंड-3    5    13    1500
वेस्ट स्टैंड-1    1ए    4    1500
वेस्ट स्टैंड-2    2    5    1000
वेस्ट स्टैंड-3    2    6    750
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड    2    6ए    1000
नॉर्थ पवेलियन स्टैंड    3    8    2000
नॉर्थ-1 स्टैंड    3    7    1000
नॉर्थ-2 स्टैंड    3    9    1000
पवेलियन टैरेस    5    14    2500
क्लब लांउज मेन पवेलियन    1    1    3000
नॉर्थ स्टैंड-1 लेबल-1    3    7ए    1000
नॉर्थ स्टैंड-2 लेबल-1    3    9ए    1000
कारपोरेट बाक्स    1    1    7500

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें