फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने डेसमंड टुटू को बताया बड़ा भाई

Fri, 02 Jul 2021 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

दोनों की ओर से लिखी किताब द बुक ऑफ जॉय पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘मिशन: जॉय - फाइंडिंग हैपिनेस इन ट्रब्ल्ड टाइम्स’ ऑनलाइन रिलीज की गई है। दलाईलामा और डेसमंड टुटू ऑनलाइन रिलीज के वक्त मौजूद रहे। दोनों ने अपने अनुभव साझा किए। कोरोना से उपजी हताशा के दौर में यह फिल्म कई लोगों को नई राह दिखाएगी।
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेसमंड टुटू को अपना बड़ा भाई बताया है। उन्होंने कहा कि भौतिक रूप से भले हम दोनों में दूरियां हों, लेकिन मानसिक रूप से मैं हमेशा टुटू के साथ जुड़ा रहा हूं। दलाईलामा ने टुटू से कहा कि मैं हमेशा आपको आध्यात्मिक चेतना वाला अपना बड़ा भाई मानता रहा हूं।  दोनों की ओर से लिखी किताब द बुक ऑफ जॉय पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘मिशन: जॉय - फाइंडिंग हैपिनेस इन ट्रब्ल्ड टाइम्स’ ऑनलाइन रिलीज की गई है। दलाईलामा और डेसमंड टुटू ऑनलाइन रिलीज के वक्त मौजूद रहे। दोनों ने अपने अनुभव साझा किए। कोरोना से उपजी हताशा के दौर में यह फिल्म कई लोगों को नई राह दिखाएगी।

विज्ञापन


रिलीज के कुछ ही समय में ऑनलाइन फिल्म को अब तक बड़ी संख्या में लोग देख चुुके हैं। दलाईलामा और डेसमंड टुटू दोनों प्रभावशाली आध्यात्मिक नेता हैं। लंबे समय से दोनों में गहरी मित्रता भी है। फिल्म रिलीज करने को लेकर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने अपने मित्र डेसमंड टुटू के साथ धर्मशाला स्थित अपने आवास से ऑनलाइन मीटिंग भी की। दलाईलामा ने कहा कि पुराने और आध्यात्मिक स्वभाव के मित्र के साथ बातचीत कर वह बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वर्ष 2015 में दक्षिण अफ्रीका के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेसमंड टुटू दलाईलामा से मिलने मैक्लोडगंज पहुंचे थे। तब धर्मशाला में दलाईलामा के साथ करीब एक हफ्ते तक रहे थे। इसी दौरान दलाईलामा और डेसमंड टुटू ने ‘द बुक ऑफ जॉय’ नामक किताब लिखी थी। 
विज्ञापन


         

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें