फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में कल से शुरू होंगे थायराइड के टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी में थायराइड टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को अब निजी लैब के चक्कर नहीं काटने होंगे। अस्पताल में मंगलवार से यह टेस्ट पहले की तरह सरकारी लैब में शुरू हो जाएंगे। इससे प्रदेशभर से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। आईजीएमसी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में पहले की तरहे यह टेस्ट सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में पिछले काफी समय से यह टेस्ट बंद थे। अस्पताल में टेस्ट किट भी नहीं थी। वहीं मशीन में भी तकनीकी खराबी आ गई थी। ऐसे में अब दावा किया जा रहा है कि प्रबंधन ने दोनों समस्या को हल कर दिया है। प्रदेश से आए मरीजों को निजी लैबों में इस टेस्ट को करवाने के लिए 300 से 500 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। वहीं अब यह टेस्ट पहले की तरह सस्ती दरों पर हो पाएंगे। क्योंकि अस्पताल के मेडिसन, सर्जरी समेत अन्य विभागों की ओपीडी में मरीजों की जांच के बाद चिकित्सक कई मरीजों को इस टेस्ट को करवाने की सलाह देते हैं। अस्पताल में टेस्ट न हो पाने के कारण मरीज काफी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें