फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आज भारी बारिश की चेतावनी, सभी जिलों में अलर्ट जारी

Mon, 10 Jul 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मानसून सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को प्रदेश भर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम के तेवरों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सभी उपायुक्तों और एसपी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन, राहत और बचाव टीमों को स्टैंड बाय पर रखने के लिए कहा गया है। अफसरों को 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने और नदी-नालों के आसपास की बस्तियों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो 15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। रविवार को सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से बारिश न होने से उमस बढ़ गई है। रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 24.5, सुंदरनगर में 33.6, भुंतर में 33.4, कल्पा में 25.4, ऊना में 36.6, नाहन में 31.7, सोलन में 29.0 और कांगड़ा में 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें