फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट: लॉकडाउन के बीच 33 हजार चुकाकर दिल्ली से बद्दी पहुंचे तीन युवक

Sat, 28 Mar 2020 05:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
बद्दी पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच दिल्ली से निकले हिमाचल के तीन युवकों को चालक हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर छोड़कर लौट गया। इसके आगे ये पैदल ही अपने गंतव्य की ओर चल पड़े। पैदल ही शनिवार को वे नालागढ़ पहुंचे। इन्होंने दिल्ली से एक गाड़ी बुक की थी। चालक को उन्होंने प्रति सवारी 11 हजार रुपये किराया दिया। तीनों बिलासपुर के नयनादेवी के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के बीच तीन राज्यों की सीमा लांघकर आए इन तीनों युवकों को न तो कहीं रोका गया और न ही स्वास्थ्य जांच हुई। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद वे घर आने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही थी। एक चालक उन्हें हिमाचल सीमा तक छोड़ने के लिए राजी हो गया। उसे उन्होंने 11-11 हजार रुपये दिए हैं। इन्होंने बताया कि हिमाचल के सैकड़ों लोग दिल्ली में फंसे हैं।

विज्ञापन


कुछ लोग ट्रकों और अन्य वाहनों में ज्यादा कीमत चुकाकर पहुंच रहे हैं। तीनों दिल्ली की आजादपुर मंडी से लौटे हैं। नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर पैदल जा रहे रण सिंह, अवतार और श्याम ने बताया कि वे दिल्ली की आजादपुर मंडी में काम करते हैं।  पूछने पर उन्होंने बताया कि न तो उन्हें कहीं रोका गया और न ही उनकी स्वास्थ्य जांच हुई है।  बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि प्रशासन को एक टीम का गठन करना चाहिए, जिससे बाहर से आने वालों की निगरानी की जा सके। एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि इस प्रकार के मामलों पर वह जिलाधीश से बात करेंगे। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वाले लोगों पर पुलिस विभाग को निगरानी रखनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें