फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में फंसे मंडी के तीन युवक इस दिन पहुंचेंगे घर

Sun, 09 Dec 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब में फंसे हिमाचल के 13 युवकों में से तीन भारत लौट आए हैं। देर शाम वे रियाद से विमान में हैदराबाद पहुंचे। उन्हें रात को विमान से ही दिल्ली और फिर सोमवार को वहां से सुंदरनगर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


युवकों के लौटने की खबर मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने उनकी सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताया है।

वतन लौटने वालों में सुंदरनगर भोजपुर निवासी हरजिंदर सिंह, बल्ह के डडोह निवासी अश्वनी सांख्यान और जोगिंदर कुमार शामिल हैं। तीन युवकों की वापसी के बाद वहां फंसे दस अन्य युवकों के भी अब जल्द स्वदेश वापसी की परिजनों में आस जग गई है।
विज्ञापन


एक अन्य पंजाब निवासी युवक पहले ही गत सप्ताह सकुशल लौट आया था। हरजिंदर सिंह की पत्नी सरोज कुमारी ने तीन युवकों की घर वापसी करवाने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

फंसे अन्य 10 युवकों को जल्द वापस लाने का आग्रह

उन्होंने सरकार से वहां पर फंसे अन्य 10 युवकों को जल्द वापस लाने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि मंडी जिले के तीन एजेंटों ने हिमाचल के 13 और पंजाब के एक युवक को टूरिस्ट वीजा लगा कर सऊदी अरब भेजा था और आगे का वीजा कंपनी मालिक द्वारा बनवाने की बात कही थी।

जब तीन महीने बाद सभी 14 युवकों का टूरिस्ट वीजा खत्म हुआ तो कंपनी मालिक ने उनका आगे का वीजा नहीं बनवाया।सऊदी की पुलिस ने वीजा खत्म होने पर 14 भारतीयों को हिरासत में लिया था, लेकिन जब युवकों के परिजनों को उनके

फंसे होने की सूचना मिली तो उन्होंने तीनो एजेंट के खिलाफ सुंदरनगर थाने में धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया और मामले को विधायक राकेश जम्वाल के माध्यम से प्रदेश सरकार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री से हुई बात के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सभी 14 भारतीयों को वापस लाने के प्रयास तेज किए और तीन दिन के भीतर ही पंजाब के एक युवक की रिहाई करवाई। इसके बाद अब तीन और युवकों की रिहाई हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें